आज का पंचांग- 27 जुलाई, 2023
punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2023 - 07:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
27 जुलाई 2023, प्रथम (अधिक) श्रावण शुक्ल तिथि नवमी (बाद दोपहर 3.48 तक) तथा तदोपरांत तिथि दशमी।
विक्रमी सम्वत् : 2080, श्रावण प्रविष्टे 12, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक : 5 (श्रावण), हिजरी साल 1445, महीना मुहर्रम, तारीख : 8, सूर्योदय : प्रात: 5.45 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.23 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : विशाखा (27-28 मध्य रात 1.28 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अनुराधा, योग : शुभ (दोपहर 1.38 तक) तथा तदोपरांत योग शुक्ल, चंद्रमा: तुला राशि पर (सायं 7.28 तक) तथा तदोपरांत वृश्चिक राशि पर प्रवेश करेगा। दिशा शूल : दक्षिण एवं आग्नेय दिशा के लिए, राहूकाल : दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य कर्क में
चन्द्रमा तुला में
मंगल सिंह में
बुध सिंह में
गुरु मेष में
शुक्र सिंह में
शनि कुंभ में
राहू मेष में
केतु तुला में