आज का पंचांग- 15 जून, 2023

Thursday, Jun 15, 2023 - 07:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

15 जून 2023, गुरुवार आषाढ़ कृष्ण तिथि द्वादशी (प्रात: 8.33 तक) तथा तदोपरांत तिथि त्रयोदशी

विक्रमी सम्वत् : 2080, आषाढ़ प्रविष्टे 1, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक : 25 (ज्येष्ठ), हिजरी साल 1444, महीना जिल्काद, तारीख : 25, सूर्योदय : प्रात: 5.27 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.29 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : भरणी (दोपहर बाद 2.12 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र कृतिका, योग : सुकर्मा (15-16 मध्य रात 2.02 तक) तथा तदोपरांत योग धृति, चंद्रमा : मेष राशि पर (रात 8.24 तक) तथा तदोपरांत वृष राशि पर प्रवेश करेगा। दिशा शूल : दक्षिण एवं आग्नेय दिशा के लिए, राहूकाल : दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक। पर्व  दिवस तथा त्यौहार : प्रदोष व्रत, विक्रमी आषाढ़ संक्रांति, सूर्य सायं 6.16 (जालंधर टाइम) पर मिथुन राशि पर प्रवेश करेगा, घंटा कर्ण उत्सव (श्री बद्रीनाथ धाम), मेला भुंतर (कुल्लू) प्रारंभ, मेला बाड़ी (सोलन), मेला नौबाही देवी (सरकाघाट)।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य वृष में
चन्द्रमा मेष में
मंगल कर्क में
बुध वृष में
गुरु मेष में
शुक्र कर्क में
शनि कुंभ में
राहू मेष में
केतु तुला में

Niyati Bhandari

Advertising