आज का पंचांग- 15 फरवरी, 2023

Wednesday, Feb 15, 2023 - 07:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

15 फरवरी 2023, बुधवार फाल्गुन कृष्ण तिथि नवमी (प्रात:7.40 तक) तथा तदोपरांत तिथि दशमी(जो क्षय हो गई है)

विक्रमी सम्वत् : 2079, फाल्गुन प्रविष्टे 3, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1944, दिनांक : 26 (माघ), हिजरी साल 1444, महीना रज्जब, तारीख : 23, सूर्योदय : प्रात: 7.14 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.10 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र :  ज्येष्ठा (15-16 मध्य रात 12.46 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मूला, योग : व्याघात (प्रात: दस बजे तक) तथा तदोपरांत योग हर्षण, चंद्रमा :  वृश्चिक राशि पर (15-16 मध्य रात 12.46 तक) तथा तदोपरांत धनराशि पर प्रवेश करेगा, 15-16  मध्य रात 12.46 तक जन्मे बच्चे को ज्येष्ठा नक्षत्र की तथा तदोपरांत मूला नक्षत्र  की पूजा लगेगी, भद्रा रहेगी  सायं 6.37 से शुरू होकर अगले दिन (16 फरवरी) प्रात: 5.33 तक, दिशा शूल: उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहू काल: दोपहर बारह से डेढ़ बजे तका। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती, समर्थ गुरु श्री राम दास जयंती।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

 सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य कुंभ में
चन्द्रमा वृश्चिक में
मंगल वृष में
बुध मकर में
गुरु मीन में
शुक्र कुंभ में
शनि कुंभ में
राहू मेष में
केतु तुला में

Niyati Bhandari

Advertising