आज का पंचांग- 13 दिसंबर, 2022

Tuesday, Dec 13, 2022 - 06:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

पौष कृष्ण तिथि पंचमी (रात 9.22 तक) तथा तदोपरांत तिथि षष्ठी। 

विक्रमी सम्वत् : 2079, मार्गशीर्ष प्रविष्टे 28, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1944, दिनांक : 22 (मार्गशीर्ष), हिजरी साल 1444, महीना जमादि-उल-अव्वल, तारीख : 18, सूर्योदय : प्रात: 7.22 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.22 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : आश्लेषा (13-14 मध्य रात 2.32 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मघा, योग: वैधृति (13 दिसम्बर दिन-रात तथा अगले दिन (14 दिसम्बर) प्रात: 6.54 तक) तथा तदोपरांत योग विष्कुंभ, चंद्रमा : कर्क राशि पर (13-14 मध्य रात 2.32 तक) तथा तदोपरांत सिंह राशि पर प्रवेश करेगा, 13-14 दिसम्बर मध्य रात 2.23 तक जन्मे बच्चे को आश्लेषा नक्षत्र की तथा तदोपरांत मघा नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहू काल : बाद दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक। पर्व,दिवस तथा त्यौहार :आचार्य श्री तुलसी दीक्षा दिवस (जैन)।  

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-


सूर्य वृश्चिक में
चन्द्रमा कर्क में
मंगल वृष में
बुध धनु में
गुरु मीन में
शुक्र धनु में
शनि मकर में
राहू मेष में
केतु तुला में


 

Niyati Bhandari

Advertising