आज का पंचांग- 10 सितंबर, 2022
punjabkesari.in Saturday, Sep 10, 2022 - 07:13 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
10 सितम्बर 2022, शनिवार भाद्रपद शुक्ल तिथि पूर्णिमा (बाद दोपहर 3.29 तक) तथा तदोपरांत तिथि प्रतिपदा
विक्रमी सम्वत् : 2079, भाद्रपद प्रविष्टे 25, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1944, दिनांक : 19 (भाद्रपद), हिजरी साल 1444, महीना सफर, तारीख : 13, सूर्योदय : प्रात: 6.13 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.36 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : शतभिषा (प्रात: 9.37 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद, योग : घृति (बाद दोपहर 2.54 तक) तथा तदोपरांत योग शूल, चंद्रमा: कुंभ राशि पर (10-11 मध्य रात 2.23 तक) तथा तदोपरांत मीन राशि पर प्रवेश करेगा, पंचक लगी रहेगी (पूरा दिन-रात), दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल : प्रात- नौ से साढ़े दस बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : भाद्रपद पूर्णिमा, प्रोष्ठपदी, महालय श्राद्ध प्रारंभ, पूर्णिमा का श्राद्ध, मेला गोइंदवाल, प्रतिपदा का श्राद्ध (बाद दोपहर 3.29 के उपरांत) पं. गोविंद वल्लभ पंत जन्म दिवस।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य सिंह में
चन्द्रमा कुंभ में
मंगल वृष में
बुध कन्या में
गुरु मीन में
शुक्र सिंह में
शनि मकर में
राहू मेष में
केतु तुला में