आज का पंचांग- 5 सितंबर, 2022

Monday, Sep 05, 2022 - 08:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aaj Ka Hindi Panchang: आज दिन है सोमवार का दिनांक 05 सितंबर 2022, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास भाद्रपद,  तिथि नवमी, नक्षत्र मूल रहेगा। आज का योग है प्रीति और करण तैतिल। आज के खास दिन पर सूर्य सिंह राशि में रहेंगे और चंद्र धनु राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11  बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। राहुकाल रहेगा सुबह 07 बजकर 36 मिनट से सुबह 09 बजकर 10 मिनट तक। दिशा शूल पूर्व की तरफ रहेगा। तो फिलहाल पूर्व दिशा की ओर यात्रा टाल दें।   

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

पर्व, दिवस तथा त्यौहार- ज्येष्ठ गौरी विसर्जन, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं शिक्षक दिवस।

आज का उपाय- वर्तमान समय में गणेश उत्सव चल रहा है और आज भगवान शिव का प्रिय वार सोमवार है। अत: शिव परिवार की पूजा करना उत्तम रहेगा। गृह-क्लेश से मुक्ति मिलेगी।

आज का महाउपाय- आर्थिक लाभ के लिए मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा कर, लाल चुनरी चढ़ाएं। 

Niyati Bhandari

Advertising