आज का पंचांग- 24 जून, 2022
punjabkesari.in Friday, Jun 24, 2022 - 07:54 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
24 जून 2022, शुक्रवार आषाढ़ कृष्ण तिथि एकादशी (रात 11.13 तक) तथा तदोपरांत तिथि द्वादशी
विक्रमी सम्वत् : 2079, आषाढ़ प्रविष्टे 10, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1944, दिनांक : 3 (आषाढ़), हिजरी साल : 1443, महीना: जिल्काद, तारीख : 23, सूर्योदय : प्रात: 5.28 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.31 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : अश्विनी (प्रात: 8.04 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र भरणी, योग : सुकर्मा (24 जून दिन-रात तथा अगले दिन (25 जून) प्रात: 5.13 तक), चंद्रमा : मेष राशि पर (पूरा दिन-रात), प्रात: 8.04 तक जन्मे बच्चे को अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल : पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए, राहू काल : प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : योगिनी एकादशी व्रत, श्री ध्यानूं भक्त जन्म दिवस, मेला टौणी देवी (हमीरपुर)।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य मिथुन में
चन्द्रमा मेष में
मंगल मीन में
बुध वृष में
गुरु मीन में
शुक्र वृष में
शनि कुंभ में
राहू मेष में
केतु तुला में