आज का पंचांग- 15 जून, 2022

Wednesday, Jun 15, 2022 - 07:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

15 जून 2022, बुधवार आषाढ़ कृष्ण तिथि प्रतिपदा (दोपहर 1.32 तक) तथा तदोपरांत तिथि द्वितीया

विक्रमी सम्वत् : 2079, आषाढ़ प्रविष्टे 1, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1944, दिनांक : 25 (ज्येष्ठ), हिजरी साल : 1443, महीना: जिल्काद, तारीख : 14, सूर्योदय : प्रात: 5.27 बजे, सूर्यास्त : सायं  7.29 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : मूला (बाद दोपहर 3.33 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा, योग : शुभ (प्रात: 5.26 तक) तथा तदोपरांत योग शुक्ल, चंद्रमा : धनु राशि पर  (पूरा दिन-रात), बाद दोपहर 3.33 तक जन्मे बच्चे को मूला नक्षत्र की पूजा लगेगी।  दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहू काल : दोपहर बारह से डेढ़ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : आषाढ़ कृष्ण पक्षारंभ, संक्रांति विक्रमी आषाढ़ संक्रांति, सूर्य दोपहर 12.03 (जालंधर टाइम) पर मिथुन राशि पर प्रवेश करेगा, घंटाकर्ण उत्सव (दरबार श्री बद्रीनाथ धाम)।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-


सूर्य वृष में
चन्द्रमा धनु में
मंगल मीन में
बुध वृष में
गुरु मीन में
शुक्र मेष में
शनि कुंभ में
राहू मेष में
केतु तुला में

Niyati Bhandari

Advertising