आज का पंचांग- 30 मई, 2022

Monday, May 30, 2022 - 07:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

30 मई 2022, सोमवार ज्येष्ठ कृष्ण तिथि अमावस (सायं पांच बजे तक) तथा तदोपरांत तिथि प्रतिपदा

विक्रमी सम्वत् : 2079, ज्येष्ठ प्रविष्टे 17, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1944, दिनांक : 9 (ज्येष्ठ), हिजरी साल : 1443, महीना: शव्वाल, तारीख : 28, सूर्योदय : प्रात: 5.29 बजे, सूर्यास्त : सायं  7.22 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : कृतिका (प्रात: 7.12 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र रोहिणी, योग : सुकर्मा (रात 11.38 तक) तथा तदोपरांत योग धृति, चंद्रमा : वृष राशि पर (पूरा दिन-रात)।  दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल : प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : वट सावित्रि व्रत, ज्येष्ठ (भावुका) अमावस, सोमवती अमावस, शैनश्चरी जयंती, मेला सोमवती अमावस (हरिद्वार, श्री प्रयागराज)।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-


सूर्य वृष में
चन्द्रमा वृष में
मंगल मीन में
बुध वृष में
गुरु मीन में
शुक्र मेष में
शनि कुंभ में
राहू मेष में
केतु तुला में

Niyati Bhandari

Advertising