आज का पंचांग- 14 मई, 2022

Saturday, May 14, 2022 - 07:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

14 मई 2022, शनिवार वैशाख शुक्ल तिथि त्रयोदशी (बाद दोपहर 3.23 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्दशी

विक्रमी सम्वत् : 2079, ज्येष्ठ प्रविष्टे 1, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1944, दिनांक : 24 (वैशाख), हिजरी साल : 1443, महीना: शव्वाल, तारीख : 12, सूर्योदय : प्रात: 5.37 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.12 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : चित्रा (सायं 5.28 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र स्वाति, योग : सिद्धि (दोपहर 12.58 तक) तथा तदोपरांत योग व्यतिपात, चंद्रमा : कन्या राशि पर (प्रात: 6.13 तक) तथा तदोपरांत तुला राशि पर प्रवेश करेगा। दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल : प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: श्री नृसिंह जयंती, विक्रमी ज्येष्ठ संक्रांति, सूर्य 15 मई प्रात: 5.29 (जालंधर टाइम) पर वृष राशि पर प्रवेश करेगा, मेला ढूंगरी जातर, मेला बंजार (हिमाचल) प्रारंभ।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य मेष में
चन्द्रमा कन्या (प्रात: 6.13 तक) में
मंगल कुंभ में
बुध वृष में
गुरु मीन में
शुक्र मीन में
शनि कुंभ में
राहू मेष में
केतु तुला में

Niyati Bhandari

Advertising