आज का पंचांग- 13 मई 2022

Friday, May 13, 2022 - 08:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

13 मई 2022, शुक्रवार  वैशाख शुक्ल तिथि द्वादशी (सायं 5.28 तक) तथा तदोपरांत तिथि त्रयोदशी ।

विक्रमी सम्वत् : 2079, वैशाख प्रविष्टे 30, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1944, दिनांक : 23 (वैशाख), हिजरी साल : 1443, महीना: शव्वाल, तारीख : 11, सूर्योदय : प्रात: 5.37 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.11 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : हस्त (सायं 6.48 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र चित्रा, योग : वज्र (बाद दोपहर 3.41 तक) तथा तदोपरांत योग सिद्धि, चंद्रमा : कन्या राशि पर (पूरा दिन-रात)। दिशा शूल : पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए, राहू काल : प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: प्रदोष व्रत।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य मेष में
चन्द्रमा कन्या में
मंगल कुंभ में
बुध वृष में
गुरु मीन में
शुक्र मीन में
शनि कुंभ में
राहू मेष में
केतु तुला में

Jyoti

Advertising