आज का पंचांग- 14 अप्रैल, 2022

Thursday, Apr 14, 2022 - 07:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

14 अप्रैल 2022, वीरवार चैत्र शुक्ल तिथि त्रयोदशी (14-15 मध्य रात 3.56 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्दशी

विक्रमी सम्वत् : 2079, वैशाख प्रविष्टे 1, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1944, दिनांक : 24 (चैत्र), हिजरी साल : 1443, महीना: रमजान, तारीख : 12, सूर्योदय : प्रात: 6.05 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.51 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : पूर्वा फाल्गुनी (प्रात: 9.56 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र  उत्तरा फाल्गुनी, योग : वृद्धि (प्रात: 9.51 तक) तथा तदोपरांत योग ध्रुव, चंद्रमा : सिंह राशि पर (बाद दोपहर 3.44 तक) तथा तदोपरांत कन्या राशि पर प्रवेश करेगा। दिशा शूल : दक्षिण एवं आग्नेय दिशा के लिए, राहू काल : दोपहर डेढ़  से तीन बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : प्रदोष व्रत, विक्रमी वैशाख संक्रांति, वैशाखी, सूर्य प्रात: 8.39 (जालंधर टाइम) पर मेष राशि पर प्रवेश करेगा, अनंग त्रयोदशी व्रत, डा. अम्बेदकर जयंती, श्री महावीर जयंती (जैन), मेला कालेश्वर महादेव (देहरा, कांगड़ा), मेला रिवालसर (मंडी, हिमाचल), मेला राजगढ़, मेला  विशू (सिरमौर हिमाचल) प्रारंभ।  

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य मीन में
चन्द्रमा सिंह में
मंगल कुंभ में
बुध मेष में
गुरु मीन में
शुक्र कुंभ में
शनि मकर में
राहू मेष में
केतु तुला में

Niyati Bhandari

Advertising