आज का पंचांग- 15 मार्च, 2022

Tuesday, Mar 15, 2022 - 08:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

15 मार्च 2022,  मंगलवार फाल्गुन शुक्ल तिथि द्वादशी (दोपहर 1.13 तक) तथा तदोपरांत तिथि त्रयोदशी

विक्रमी सम्वत् : 2078, चैत्र प्रविष्टे 2, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1943, दिनांक : 24 (फाल्गुन), हिजरी साल : 1443, महीना: शब्बान, तारीख : 11, सूर्योदय : प्रात: 6.42 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.32 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : आश्लेषा (रात 11.33 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मघा, योग : सुकर्मा (15-16 मध्य रात 3.40 तक) तथा तदोपरांत योग धृति, चंद्रमा :  कर्क राशि पर (रात 11.33 तक) तथा तदोपरांत सिंह राशि पर प्रवेश करेगा, रात 11.33 तक जन्मे बच्चे को आश्लेषा नक्षत्र की तथा तदोपरांत मघा नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहू काल : बाद दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : भौम प्रदोष व्रत, गोविंद द्वादशी, राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य मीन में
चन्द्रमा कर्क में
मंगल मकर में
बुध कुंभ में
गुरु कुंभ में
शुक्र मकर में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising