आज का पंचांग- 14 मार्च, 2022

Monday, Mar 14, 2022 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

14 मार्च 2022,  सोमवार फाल्गुन शुक्ल तिथि एकादशी (दोपहर 12.06 तक) तथा तदोपरांत तिथि द्वादशी

विक्रमी सम्वत् : 2078, चैत्र प्रविष्टे 1, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1943, दिनांक : 23 (फाल्गुन), हिजरी साल : 1443, महीना: शब्बान, तारीख : 10, सूर्योदय : प्रात: 6.43 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.31 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : पुष्य (रात 10.08 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र आश्लेषा, योग : अतिगंड (14-15 मध्य रात 4.14 तक) तथा तदोपरांत योग सुकर्मा, चंद्रमा :  कर्क राशि पर (पूरा दिन-रात) रात 10.08 के उपरांत जन्मे बच्चे को आश्लेषा नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा रहेगी (दोपहर 12.06 तक)। दिशा शूल :पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल : प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : आमलकी एकादशी व्रत, विक्रमी चैत्र संक्रांति, सूर्य 14-15 मार्च मध्य रात 12.15 (जालंधर टाइम)पर मीन राशि पर प्रवेश करेगा , गोविंद द्वादशी (दोपहर 12.06 के उपरांत)।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य कुंभ में
चन्द्रमा कर्क में
मंगल मकर में
बुध कुंभ में
गुरु कुंभ में
शुक्र मकर में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising