आज का पंचांग- 27 फरवरी, 2022 विजया द्वादशी

Sunday, Feb 27, 2022 - 08:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

27 फरवरी 2022,रविवार  फाल्गुन कृष्ण तिथि एकादशी (प्रात: 8.13 तक) तथा तदोपरांत तिथि द्वादशी (जो क्षय हो गई हो) । 

विक्रमी सम्वत् : 2078, फाल्गुन प्रविष्टे 16, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1943, दिनांक : 8 (फाल्गुन), हिजरी साल : 1443, महीना: रज्जब, तारीख : 25, सूर्योदय : प्रात: 7.01 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.20 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा (प्रात: 8.49 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र उत्तराषाढ़ा, योग : व्यतिपात (सायं 5.38 तक) तथा तदोपरांत योग वरियान, चंद्रमा : धनु राशि पर (बाद दोपहर 2.22 तक) तथा तदोपरांत मकर राशि पर प्रवेस करेगा। दिशा शूल : पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए,  राहू काल : सायं साढ़े चार से छह बजे तक। 

पर्व, दिवस तथा त्यौहार : विजया एकादशी व्रत (वैष्णव), त्रिस्पर्शा महाद्वादशी। 

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य कुंभ में
चन्द्रमा धनु  में
मंगल मकर में
बुध मकर में
गुरु कुंभ में
शुक्र धनु में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising