आज का पंचांग- 7 फरवरी, 2022

Monday, Feb 07, 2022 - 08:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

7 फरवरी 2022 सोमवार माघ शुक्ल तिथि सप्तमी (7 फरवरी दिन-रात तथा 8 फरवरी प्रात: 6.17 तक) तथा तदोपरांत तिथि अष्टमी

विक्रमी सम्वत् : 2078, माघ प्रविष्टे 25, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1943, दिनांक : 18 (माघ), हिजरी साल : 1443, महीना: रजब, तारीख : 5, सूर्योदय : प्रात: 7.20 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.04 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : अश्विनी (सायं 6.59 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र भरणी, योग : शुभ (सायं 4.43 तक) तथा तदोपरांत योग शुक्ल, चंद्रमा : मेष राशि पर (पूरा दिन-रात), सायं 6.59 तक जन्मे बच्चे को अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा शुरू होगी (8 फरवरी प्रात: 6.17 पर)। दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : रथ सप्तमी, आरोग्य सप्तमी, भानु सप्तमी, पुत्र सप्तमी व्रत, नर्मदा जयंती, श्री माध्वाचार्य जयंती।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-


सूर्य मकर में
चन्द्रमा मेष  में
मंगल धनु में
बुध मकर में
गुरु कुंभ में
शुक्र धनु में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising