आज का पंचांग- 27 जनवरी, 2022

Thursday, Jan 27, 2022 - 07:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

27 जनवरी, 2022 गुरुवार माघ कृष्ण तिथि दशमी (27-28 मध्य रात 2.17 तक) तथा तदोपरांत तिथि एकादशी 

विक्रमी सम्वत् : 2078, माघ प्रविष्टे 14, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1943, दिनांक : 7 (माघ), हिजरी साल : 1443, महीना: जमादि-उल्सानी, तारीख : 23, सूर्योदय : प्रात: 7.27 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.54 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : विशाखा (प्रात: 8.51 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अनुराधा, योग : वृद्धि (27-28 मध्य रात 1.04 तक) तथा तदोपरांत योग ध्रुव, चंद्रमा : वृश्चिक राशि पर (पूरा दिन-रात), भद्रा रहेगी (बाद दोपहर 3.26 से लेकर 27-28 मध्य रात 2.17 तक)। 28 जनवरी प्रात: 7.10 के उपरांत जन्मे बच्चे को ज्येष्ठा नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल: दक्षिण एवं आग्नेय दिशा के लिए। राहूकाल:  दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-


सूर्य मकर में
चन्द्रमा वृश्चिक में
मंगल धनु में
बुध मकर में
गुरु कुंभ में
शुक्र धनु में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising