आज का पंचांग- 22 जनवरी, 2022

Saturday, Jan 22, 2022 - 08:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aaj Ka Hindi Panchang: आज दिन है शनिवार का दिनांक 22 जनवरी, 2022 कृष्ण पक्ष। हिंदू मास माघ, तिथि चतुर्थी, नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी रहेगा। योग है शोभन और करण बालव रहेगा। आज के खास दिन पर सूर्य मकर राशि में रहेंगे और चंद्र सिंह राशि में रहेंगे। आज का अभिजीत मूहूर्त है दोपहर 12 बजकर 12 मनिट से दोपहर 12 बजकर 54 तक। राहुकाल रहेगा सुबह 09 बजकर 53 मिनट से सुबहर 11 बजकर 13 मिनट तक। दिशा शूल पूर्व की तरफ रहेगा। तो फिलहाल पूर्व दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

महाउपाय- आज शनि देव को शमी के पेड़ के पत्ते अर्पित करें।

श्री शनि पौराणिक मंत्र- श्री नीलांजन समाभासं, रवि पुत्रं यमाग्रजम। छाया मार्तण्ड सम्भूतं, तं नमामि शनैश्चरम ।।
इस मंत्र के जाप से शनि की प्रसन्नता प्राप्त होती है।

श्री शनि वैदिक मंत्र-
ॐ  शन्नो देवी रभिष्टय आपो भवन्तु।
पीपतये शनयो रविस्र वन्तुन:।।
इस मंत्र के जप से शनि के बुरे प्रभाव का असर खत्म होता है।

Niyati Bhandari

Advertising