आज का पंचांग- 21 जनवरी, 2022

Friday, Jan 21, 2022 - 07:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

21 जनवरी, 2022 शुक्रवार माघ कृष्ण तिथि तृतीया (प्रात: 8.52 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्थी

विक्रमी सम्वत् : 2078, माघ प्रविष्टे 8, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1943, दिनांक : 1 (माघ), हिजरी साल : 1443, महीना: जमादि-उल्सानी, तारीख : 17, सूर्योदय : प्रात: 7.30 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.49 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : मघा (प्रात: 9.43 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी, योग : सौभाग्य (बाद दोपहर 3.05 तक) तथा तदोपरांत योग शोभन, चंद्रमा : सिंह राशि पर (पूरा दिन-रात), प्रात: 9.43 तक जन्मे बच्चे को मघा नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा रहेगी (प्रात: 8.52  तक)। दिशा शूल: पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: साढ़ दस से दोपहर बारह बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : श्री गणेश संकष्ट चतुर्थी व्रत, गौरी वक्र तुंड चतुर्थी, राष्ट्रीय शक माघ मासारंभ।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-


सूर्य मकर में
चन्द्रमा सिंह में
मंगल धनु में
बुध मकर में
गुरु कुंभ में
शुक्र धनु में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising