आज का पंचांग- 13 जनवरी, 2022

Thursday, Jan 13, 2022 - 09:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aaj Ka Hindi Panchang- आज दिन है गुरुवार का दिनांक 13 जनवरी 2022, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास पौष, तिथि एकादशी, नक्षत्र कृतिका रहेगा। आज का योग है शुभ और करण विष्टि रहेगा। आज के खास दिन पर सूर्य धनु राशि में और चंद्र वृष राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। राहुकाल रहेगा दोपहर 01 बजकर 49 मिनट से 03 बजकर 07 मिनट तक। दिशा शूल दक्षिण की तरफ रहेगा। तो फिलहाल दक्षिण दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

लोहड़ी का पूजा मुहूर्त- शाम 07:34 बजे से आरंभ होगा। पवित्र अग्नि में सूखे मेवे, रेवड़ी, मूंगफली, तिल, गजक और नारियल अर्पित करने के बाद 7 परिक्रमा करें।

पर्व, दिवस तथा त्यौहार- लोहड़ी, तैलंग स्वामी जयंती, पौष पुत्रदा एकादशी, वैकुण्ठ एकादशी

उपाय- आज के दिन भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाएं, सौभाग्य में वृद्धि होगी।

श्रीहरि विष्णु के मंदिर जाएं और तुलसी पर दीपदान करें, जीवन में चल रहे हर कष्ट का अंत होगा।

सुख और सौभाग्य के लिए गुड़ और तिल का दान करें।

देवी पार्वती को गुड़ से बनी रेवड़िया अर्पित करके गरीबों को बांट दें।

Niyati Bhandari

Advertising