आज का पंचांग- 1 जनवरी, 2022
punjabkesari.in Saturday, Jan 01, 2022 - 09:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Aaj Ka Panchang- आज दिन है शनिवार का, दिनांक 01 जनवरी 2022, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास पौष, तिथि त्रयोदशी, नक्षत्र ज्येष्ठा। योग है गण्ड और करण विष्टि। आज के खास दिन पर सूर्य धनु राशि में रहेंगे और चंद्र वृश्चिक राशि में वास करेंगे। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट कर रहेगा। राहुकाल रहेगा सुबह 09 बजकर 49 मिनट से दोपहर 11 बजकर 07 मिनट तक। आज का दिशा शूल पूर्व की तरफ रहेगा। तो फिलहाल पूर्व दिशा की ओर यात्रा टाल दें।
पर्व, दिवस तथा त्यौहार- मासिक शिवरात्रि और अंग्रेजी नव वर्ष।
उपाय- शनिदेव की कृपा प्राप्त करने करे लिए काले रंग की वस्तुओं का दान करें। गरीबों, मजदूरों, अपाहिज और अंधों को भोजन करवाएं। काले रंग के शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
मासिक शिवरात्रि- नव वर्ष का आरंभ मासिक शिवरात्रि से हो रहा है, नए साल को शुभ बनाने के लिए शिव मंदिर में दर्शनों के लिए जाएं।
मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त- चतुर्दशी तिथि का आरंभ 1 जनवरी 2022 को सुबह 7:17 मिनट से हो गया है। जो 2 जनवरी 2022, रविवार को सुबह 3:41 मिनट तक रहेगा। मासिक शिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त आज 01 जनवरी, शनिवार की रात्रि 11:58 मिनट से शुरू होगा, जो देर रात 12:52 मिनट तक रहेगा।
महाउपाय- शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उड़द दाल की खिचड़ी का भोग लगाएं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की, जानें किन्हें मिला मौका

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?