आज का पंचांग- 25 दिसंबर, 2021

Saturday, Dec 25, 2021 - 08:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aaj Ka Hindi Panchang- आज दिन है शनिवार का, दिनांक 25 दिसंबर 2021, कृष्ण पक्ष। हिंदू पौष मास, तिथि षष्ठी, नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी रहेगा। आज का योग है आयुष्मान और करण वणिज। सूर्य धनु राशि में रहेंगे और चंद्र सिंह राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12  बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 42  मिनट तक। राहुकाल रहेगा सुबह 09 बजकर 46  मिनट से 11  बजकर 04 मिनट  तक। दिशा शूल पूर्व  की तरफ रहेगा। तो फिलहाल पूर्व दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

त्यौहार- आज कोई भी हिंदू पर्व नहीं है लेकिन क्रिसमस या बड़ा दिन मनाया जाएगा। जो ईसा मसीह या यीशु का जन्मदिन है। सिख कौम की मान्यता के अनुसार दशमपिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों का शहीदी दिवस है।

आज का महाउपाय- पीपल के पेड़ पर काले तिल चढ़ाएं, शनि दोष से मुक्ति मिलेगी।

Niyati Bhandari

Advertising