आज का पंचांग- 24 दिसंबर, 2021

Friday, Dec 24, 2021 - 08:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

24 दिसम्बर, 2021 शुक्रवार पौष कृष्ण तिथि पंचमी (सायं 7.35 तक) तथा तदोपरांत तिथि षष्ठी

विक्रमी सम्वत् : 2078, पौष प्रविष्टे 10, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1943, दिनांक : 3 (पौष), हिजरी साल : 1443, महीना: जमादि-उल-अव्वल, तारीख : 19, सूर्योदय : प्रात: 7.28 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.27 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : मघा (24-25 मध्य रात 4.10 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी, योग : विष्कुंभ (दोपहर 12 बजे तक) तथा तदोपरांत योग प्रीति, चंद्रमा : सिंह राशि पर (पूरा दिन-रात), 24-25 मध्य रात 4.10 तक जन्मे बच्चे को मघा नक्षत्र की पूजा लगेगी।  दिशा शूल : पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए, राहूकाल:  प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य धनु में
चन्द्रमा सिंह में
मंगल वृश्चिक में
बुध धनु में
गुरु कुंभ में
शुक्र मकर में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising