आज का पंचांग- 23 दिसंबर, 2021

Thursday, Dec 23, 2021 - 07:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

23 दिसम्बर, 2021 वीरवार  पौष कृष्ण तिथि चतुर्थी (सायं 6.28 तक) तथा तदोपरांत तिथि पंचमी

विक्रमी सम्वत् : 2078, पौष प्रविष्टे 9, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1943, दिनांक : 2 (पौष), हिजरी साल : 1443, महीना: जमादि-उल-अव्वल, तारीख : 18, सूर्योदय : प्रात: 7.27 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.26 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : आश्लेषा (23-24 मध्य रात 2.41 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मघा, योग : वैधृति (दोपहर 12.11 तक) तथा तदोपरांत योग विष्कुंभ, चंद्रमा : कर्क राशि पर (23-24  मध्य रात 2.41 तक) तथा तदोपरांत सिंह राशि पर प्रवेश करेगा, 23-24 मध्य रात 2.41 तक जन्मे बच्चे को आश्लेषा नक्षत्र की तथा तदोपरांत मघा नक्षत्र की पूजा लगेगी।  दिशा शूल : दक्षिण एवं आग्नेय दिशा के लिए, राहूकाल:  दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार :चौधरी चरण सिंह जयंती।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य धनु में
चन्द्रमा कर्क में
मंगल वृश्चिक में
बुध धनु में
गुरु कुंभ में
शुक्र मकर में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising