आज का पंचांग- 13 दिसंबर, 2021

Monday, Dec 13, 2021 - 08:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

13 दिसम्बर, 2021 सोमवार मार्गशीर्ष शुक्ल तिथि दशमी (रात 9.33 तक) तथा तदोपरांत तिथि एकादशी

विक्रमी सम्वत् : 2078, मार्गशीर्ष प्रविष्टे 28, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1943, दिनांक : 22 (मार्गशीर्ष), हिजरी साल : 1443, महीना: जमादि-उल-अव्वल, तारीख : 8, सूर्योदय : प्रात: 7.22 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.22 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : रेवती (13-14 मध्य रात 2.05 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र आश्विनी, योग : वरीयान (13 दिसम्बर दिन-रात तथा अगले दिन (14 दिसम्बर) प्रात: 5.56 तक), चंद्रमा : मीन राशि पर (13-14 मध्य रात 2.05 तक), पंचक रहेगी (13-14 मध्य रात 2.05 तक), 13-14 मध्य रात 2.05 तक जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की तथा उसके बाद अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य वृश्चिक में
चन्द्रमा मीन में
मंगल वृश्चिक में
बुध धनु में
गुरु कुंभ में
शुक्र मकर में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising