आज का पंचांग- 19 अक्टूबर, 2021

Tuesday, Oct 19, 2021 - 08:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

19 अक्तूबर, 2021 मंगलवार आश्विन शुक्ल तिथि चतुर्दशी (सायं 7.04 तक) तथा तदोपरांत तिथि पूर्णिमा

विक्रमी सम्वत् : 2078, कार्तिक प्रविष्टे 3, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1943, दिनांक : 27(आश्विन), हिजरी साल : 1443, महीना: रबि उल-अव्वल, तारीख : 12, सूर्योदय : प्रात: 6.37 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.48 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : उत्तरा भाद्रपद (दोपहर 12.12 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र रेवती, योग : व्याघात  (रात 8.38 तक) तथा तदोपरांत योग हर्षण, चंद्रमा : मीन राशि पर (पूरा दिन-रात) पंचक लगी रहेगी (पूरा दिन-रात), भद्रा शुरू होगी (सायं 7.04 पर) दोपहर 12.12 के उपरांत जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहूकाल: बाद दोपहर 3 से साढ़े 4 बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : शरद पूर्णिमा, मेला शाकंभरी देवी (उत्तर प्रदेश), ईदुल मिलाद (मुस्लिम),19-20 अक्तूबर कोजागर व्रत।

 

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य तुला में
चन्द्रमा मीन में 
मंगल कन्या में
बुध कन्या में
गुरु मकर में
शुक्र वृश्चिक में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक

Niyati Bhandari

Advertising