आज का पंचांग- 16 अक्टूबर, 2021

Saturday, Oct 16, 2021 - 08:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Panchang 2021: आज दिन है शनिवार का दिनांक 16 अक्टूबर 2021,  शुक्ल पक्ष। हिंदू मास अश्विन, तिथि एकादशी, नक्षत्र शतभिषा रहेगा। आज का योग है गण्ड  और करण  विष्टि रहेगा। आज के खास दिन पर सूर्य कन्या राशि में रहेंगे और चंद्र कुंभ  राशि में रहेंगे। आज का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43  मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। राहुकाल रहेगा सुबह 09 बजकर 14 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक। दिशा शूल पूर्व की तरफ रहेगा। तो फिलहाल पूर्व दिशा की ओर यात्रा टाल दें। 

आज विशेष है पापांकुशा एकादशी। इस व्रत को धारण करने वाले व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है और अक्षय पुण्यों की प्राप्ति होती है। इस शुभ दिन पर जगत पालनकर्ता श्री हरि विष्णु की पूजा करने का विशेष विधान है।

एकादशी तिथि का आरंभ- 15 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 02 मिनट से प्रारंभ हो गई है और 16 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 37 मिनट को समाप्त होगी। 

एकदाशी व्रत पारण का समय- सुबह 06 बजकर 23 मिनट से 08 बजकर 40 मिनट तक।

आज का महाउपाय है- पीपल के पेड़ की पूजा करके सरसों के तेल का दीपक जलाएं, नौकरी संबंधी समस्याएं दूर होंगी।

Niyati Bhandari

Advertising