आज का पंचांग- 12 अक्टूबर, 2021

Tuesday, Oct 12, 2021 - 08:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

12 अक्तूबर, 2021 मंगलवार आश्विन शुक्ल तिथि सप्तमी (रात 9.48 तक) तथा तदोपरांत तिथि अष्टमी

विक्रमी सम्वत् : 2078, आश्विन प्रविष्टे 27, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1943, दिनांक : 20 (आश्विन), हिजरी साल : 1443, महीना: रबि उल-अव्वल, तारीख : 5, सूर्योदय : प्रात: 6.32 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.55 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र :  मूला (पूर्व दोपहर 11.26 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा, योग : शोभन (प्रात: 8.50 तक) तथा तदोपरांत योग  अतिगंड, चंद्रमा : धन राशि पर (पूरा दिन-रात)पूर्व दोपहर 11.26 तक जन्मे बच्चे को मूला नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा शुरू होगी (रात 9.48 पर)। दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहूकाल: बाद दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : सरस्वती पूजन।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-


सूर्य कन्या में
चन्द्रमा धनु में 
मंगल कन्या में
बुध कन्या में
गुरु मकर में
शुक्र वृश्चिक में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising