आज का पंचांग- 21 सितंबर, 2021

Tuesday, Sep 21, 2021 - 08:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

21 सितम्बर, 2021 मंगलवार आश्विन कृष्ण तिथि प्रतिपदा (21-22 मध्य रात 5.52 तक) तदोपरांत तिथि द्वितीया

विक्रमी सम्वत् : 2078, आश्विन प्रविष्टे 6, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1943, दिनांक: 30 (भाद्रपद), हिजरी साल : 1443, महीना: सफर, तारीख: 13, सूर्योदय: प्रात: 6.19 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.22 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद (21 सितम्बर पूरा दिन-रात तथा 22 को प्रात: 5.06 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र रेवती, योग: गंड (बाद दोपहर 2.25 तक) तथा तदोपरांत योग वृद्धि, चंद्रमा : मीन राशि पर (पूरा दिन-रात), पंचक लगी रहेगी (पूरा दिन-रात), 22 सितम्तर प्रात: 5.06 के उपरांत जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल: उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: बाद दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : आश्विन कृष्ण पक्षारंभ, तिथि प्रतिपदा का श्राद्ध, संयुक्त राष्ट्र विश्व शांति दिवस।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य कन्या में
चन्द्रमा मीन में
मंगल कन्या में
बुध कन्या में
गुरु मकर में
शुक्र तुला में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising