आज का पंचांग- 20 सितंबर, 2021

Monday, Sep 20, 2021 - 07:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

20 सितम्बर, 2021 सोमवार भाद्रपद शुक्ल तिथि पूर्णिमा (20 सितम्बर दिन-रात तथा 21 को प्रात: 5.25 तक) तथा तदोपरांत तिथि प्रतिपदा

विक्रमी सम्वत् : 2078, आश्विन प्रविष्टे 5, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1943, दिनांक: 29 (भाद्रपद), हिजरी साल : 1443, महीना: सफर, तारीख: 12, सूर्योदय: प्रात: 6.19 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.23 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद (20-21 मध्य रात 4.02 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद, योग: शूल (बाद दोपहर 3.23 तक) तथा तदोपरांत योग गंड, चंद्रमा : कुंभ राशि पर (रात 9.51 तक) तथा तदोपरांत मीन राशि पर प्रवेश करेगा, पंचक लगी रहेगी (पूरा दिन-रात), भद्रा रहेगी (सायं 5.28 तक)। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: साढ़े सात से नौ बजे  तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : भाद्रपद पूर्णिमा, श्री सत्य नारायण व्रत, पूर्णिमा का श्राद्ध, प्रोष्ठपदी महालय श्राद्ध प्रारंभ, मेला गोइंदवाल(तरनतारन), मेला गुग्गा पीर (लुधियाना)।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य कन्या में
चन्द्रमा कुंभ में
मंगल कन्या में
बुध कन्या में
गुरु मकर में
शुक्र तुला में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising