आज का पंचांग- 18 सितंबर, 2021

Saturday, Sep 18, 2021 - 08:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

18 सितम्बर, 2021 शनिवार भाद्रपद शुक्ल तिथि द्वादशी (प्रात: 6.55 तक) तथा तदोपरांत तिथि त्रयोदशी (जो क्षय हो गई है)

विक्रमी सम्वत् : 2078, आश्विन प्रविष्टे  3, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1943, दिनांक: 27 (भाद्रपद), हिजरी साल : 1443, महीना: सफर, तारीख: 10, सूर्योदय: प्रात: 6.18 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.26 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: घनिष्ठा (18-19 मध्य रात 3.21 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र शतभिषा, योग: सुकर्मा (सायं 6.24 तक) तथा तदोपरांत योग धृति, चंद्रमा : मकर राशि पर (बाद दोपहर 3.26 तक) तथा तदोपरांत कुंभ राशि पर प्रवेश करेगा, पंचक प्रारंभ (बाद दोपहर 3.26 पर), दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : शनि प्रदोष व्रत, श्री त्रिपुर भैरव जयंती, आचार्य भिक्षु निर्वाण दिवस (जैन), श्री गुरु अंगद देव जी गुरयाई प्राप्ति दिवस (नानकशाही कैलेंडर)।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य कन्या में
चन्द्रमा मकर में
मंगल कन्या में
बुध कन्या में
गुरु मकर में
शुक्र तुला में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising