आज का पंचांग- 13 सितंबर, 2021

Monday, Sep 13, 2021 - 08:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

13 सितम्बर, 2021 सोमवार  भाद्रपद शुक्ल तिथि सप्तमी (बाद दोपहर 3.11 तक) तथा तदोपरांत तिथि अष्टमी

विक्रमी सम्वत् : 2078, भाद्रपद प्रविष्टे  29, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1943, दिनांक: 22 (भाद्रपद), हिजरी साल : 1443, महीना: सफर, तारीख: 5, सूर्योदय: प्रात: 6.15 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.32 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: अनुराधा (प्रात: 8.24 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र ज्येष्ठा, योग : विष्कुंभ (प्रात: 8.49 तक) तथा तदोपरांत योग प्रीति, चंद्रमा : वृश्चिक राशि पर (पूरा दिन-रात), भद्रा रहेगी (बाद दोपहर 3.11 से लेकर 13-14 मध्य रात 2.11 तक)। प्रात: 8,24 के उपरांत जन्मे बच्चों को ज्येष्ठा नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात:साढ़े सात से नौ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : मुक्ता भरण संतान सप्तमी व्रत, श्री महालक्ष्मी व्रतारंभ (चंद्रोदय व्यापिनी)।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य सिंह में
चन्द्रमा वृश्चिक में
मंगल कन्या में
बुध कन्या में
गुरु कुंभ में
शुक्र तुला में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising