आज का पंचांग- 17 जुलाई, 2021

Saturday, Jul 17, 2021 - 07:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

17 जुलाई, 2021 शनिवार आषाढ़ शुक्ल तिथि अष्टमी (17-18 मध्य रात 2.42 तक) तथा तदोपरांत तिथि नवमी

विक्रमी सम्वत् : 2078, श्रावण प्रविष्टे2, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1943, दिनांक: 26 (आषाढ़), हिजरी साल : 1442, महीना : जिल्हिज, तारीख: 6, सूर्योदय: प्रात: 5.39 बजे, सूर्यास्त: सायं 7.29 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: चित्रा (17-18 मध्य रात 1.32 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र स्वाति, योग: शिव (प्रात: 7.23 तक) तथा तदोपरांत योग सिद्ध, चंद्रमा: कन्या राशि पर (दोपहर 2.07 तक), तथा तदोपरांत तुला राशि पर प्रवेश, भद्रा रहेगी (बाद दोपहर 3.40 तक)। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : श्री दुर्गाष्टमी, मेला सरथल देवी (किश्तवाड़ जम्मू-कश्मीर)।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य कर्क में
चंद्रमा कन्या में
मंगल कर्क में
बुध मिथुन में
गुरु कुंभ में
शुक्र कर्क में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising