आज का पंचांग- 16 जुलाई, 2021

Friday, Jul 16, 2021 - 08:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

16 जुलाई, 2021 शुक्रवार आषाढ़ शुक्ल तिथि षष्ठी (प्रात: 6.07 तक) तथा तदोपरांत तिथि सप्तमी (जो क्षय हो गई है)

विक्रमी सम्वत् : 2078, श्रावण प्रविष्टे1, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1943, दिनांक: 25 (आषाढ़), हिजरी साल : 1442, महीना : जिल्हिज, तारीख: 5, सूर्योदय: प्रात: 5.38 बजे, सूर्यास्त: सायं 7.29 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: हस्त (16-17 मध्य रात 2.37 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र चित्रा, योग: परिध (प्रात: 9.42 तक) तथा तदोपरांत योग शिव, चंद्रमा: कन्या राशि पर (पूरा दिन-रात), भद्रा शुरू होगी (17 जुलाई प्रात: 4.35 पर)। दिशा शूल: पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : विक्रमी श्रावण संक्रांति, सूर्य शाम 4.53 (जालंधर टाइम) पर कर्क राशि पर प्रवेश करेगा, विवस्वत सप्तमी, सूर्य निरयण दक्षिणायन प्रारंभ, मेला नागनी (नूरपुर, कांगड़ा, हिमाचल)।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य मिथुन में
चंद्रमा कन्या में
मंगल कर्क में
बुध मिथुन में
गुरु कुंभ में
शुक्र कर्क में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising