आज का पंचांग- 24 जून, 2021

Thursday, Jun 24, 2021 - 07:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

24 जून, 2021 गुरुवार ज्येष्ठ शुक्ल तिथि पूर्णिमा (24-25 जून मध्य रात 12.10 तक) तथा तदोपरांत तिथि प्रतिपदा

विक्रमी सम्वत् : 2078, आषाढ़ प्रविष्टे 10, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1943, दिनांक: 3 (आषाढ़), हिजरी साल : 1442, महीना : जिल्काद, तारीख: 13, सूर्योदय: प्रात: 5.29 बजे, सूर्यास्त: सायं 7.32 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: ज्येष्ठा (प्रात: 9.11 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मूला, योग: शुभ (प्रात: 6.05 तक) तथा तदोपरांत योग शुक्ल, चंद्रमा: वृश्चिक राशि पर (प्रात: 9.11 तक) तथा तदोपरांत धन राशि पर प्रवेश करेगा, प्रात: 9.11 तक जन्मे बच्चों को ज्येष्ठा नक्षत्र की तथा उसके बाद मूला नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा रहेगी (दोपहर 1.52 तक), दिशा शूल: दक्षिण एवं आग्नेय दिशा के लिए, राहूकाल: दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक, पर्व दिवस तथा त्यौहार : ज्येष्ठा पूर्णिमा, श्री सत्य नारायण व्रत, वट सावित्री वत (पूर्णिमा पक्ष), संत कबीर जयंती।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य मिथुन में
चंद्रमा वृश्चिक में
मंगल कर्क में
बुध वृष में
गुरु कुंभ में
शुक्र कर्क में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising