आज का पंचांग- 5 जून, 2021

Saturday, Jun 05, 2021 - 07:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

5 जून, 2021 शनिवार ज्येष्ठ कृष्ण तिथि एकादशी (पूरा दिन-रात)

विक्रमी सम्वत् : 2078, ज्येष्ठ प्रविष्टे 23, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1943, दिनांक: 15 (ज्येष्ठ), हिजरी साल : 1442, महीना : शव्वाल, तारीख: 23, सूर्योदय: प्रात: 5.27 बजे, सूर्यास्त: सायं 7.25 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: रेवती (रात 11.28 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अश्विनी, योग: सौभाग्य (5-6 मध्य रात 3.34 तक) तथा तदोपरांत योग शोभन, चंद्रमा: मीन राशि पर (रात 11.28 तक) तथा तदोपरांत मेष राशि पर प्रवेश करेगा, पंचक रहेगी (रात 11.28 तक), रात 11.28 तक जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की तथा तदोपरांत अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी, दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : विश्व पर्यावरण दिवस। 

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य वृष में
चंद्रमा मीन में
मंगल कर्क में
बुध वृष में
गुरु कुंभ में
शुक्र मिथुन में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising