आज का पंचांग- 28 मई, 2021

Friday, May 28, 2021 - 07:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

28 मई, 2021 शुक्रवार ज्येष्ठ कृष्ण तिथि द्वितीया (प्रात: 9.37 तक) तथा तदोपरांत तिथि तृतीया

विक्रमी सम्वत् : 2078, ज्येष्ठ प्रविष्टे 15, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1943, दिनांक: 7 (ज्येष्ठ), हिजरी साल : 1442, महीना : शव्वाल, तारीख: 15, सूर्योदय: प्रात: 5.29 बजे, सूर्यास्त: सायं 7.21 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: मूला (रात 8.02 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा, योग: साध्य (बाद दोपहर 2.57 तक) तथा तदोपरांत योग शुभ, चंद्रमा: धनु राशि पर (पूरा दिन-रात), भद्रा शुरू होगी (रात 8.06 पर), रात 8.02 तक जन्मे बच्चे को मूला नक्षत्र की पूजा लगेगी, दिशा शूल: पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक पर्व, दिवस तथा त्यौहार : श्री नारद जयंती।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य वृष में
चंद्रमा धन में
मंगल मिथुन में
बुध मिथुन में
गुरु कुंभ में
शुक्र वृष में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising