आज का पंचांग- 8 मई, 2021

Saturday, May 08, 2021 - 06:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

8 मई, 2021 शनिवार वैशाख कृष्ण तिथि द्वादशी (सायं 5.21 तक) तथा तदोपरांत तिथि त्रयोदशी

विक्रमी सम्वत् : 2078, वैशाख प्रविष्टे 26, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1943, दिनांक: 18 (वैशाख), हिजरी साल : 1442, महीना : रमजान, तारीख: 25, सूर्योदय: प्रात: 5.41 बजे, सूर्यास्त: सायं 7.08 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद (बाद दोपहर 2.47तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र रेवती, योग: विष्कुंभ (सायं 7.58 तक) तथा तदोपरांत योग प्रीति, चंद्रमा: मीन राशि पर (पूरा दिन-रात), पंचक लगी रहेगी (पूरा दिन-रात), बाद दोपहर 2.47 के उपरांत जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की पूजा लगेगी, दिशा शूल:  पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक।  पर्व, दिवस तथा त्यौहार : शनि प्रदोष व्रत।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य मेष में
चंद्रमा मीन में
मंगल मिथुन में
बुध वृष में
गुरु कुंभ में
शुक्र वृष में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising