आज का पंचांग- 27 अप्रैल, 2021

Tuesday, Apr 27, 2021 - 08:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

27 अप्रैल, 2021 मंगलवार चैत्र शुक्ल तिथि पूर्णिमा (प्रात: 9.02 तक) तथा तदोपरांत तिथि प्रतिपदा (जो क्षय हो गई है)

विक्रमी सम्वत् : 2078, वैशाख प्रविष्टे 15, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1943, दिनांक: 7 (वैशाख), हिजरी साल : 1442, महीना : रमजान, तारीख: 14, सूर्योदय: प्रात: 5.51 बजे, सूर्यास्त: सायं 7.00 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: स्वाति (रात 8.08 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र विशाखा, योग:  सिद्धि (रात 8.02 तक) तथा तदोपरांत योग व्यतिपात, चंद्रमा: तुला राशि पर (पूरा दिन-रात), दिशा शूल:  उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहूकाल: बाद दोपहर 3.00 से 4.30 बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : चैत्र पूर्णिमा (स्नान आदि कार्येषु), वैशाख स्नान प्रारंभ, श्री हनुमान जयंती (दक्षिण भारत) कुंभ महापर्व (हरिद्वार) का चतुर्थ शाही स्नान।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य मेष में
चंद्रमा तुला में
मंगल मिथुन में
बुध मेष में
गुरु कुंभ में
शुक्र मेष में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising