आज का पंचांग- 12 अप्रैल, 2021

Monday, Apr 12, 2021 - 07:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

12 अप्रैल, 2021 सोमवार चैत्र कृष्ण तिथि अमावस (प्रात: 8.01 तक) तथा तदोपरांत तिथि प्रतिपदा

विक्रमी सम्वत् : 2077, चैत्र प्रविष्टे 30, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1943, दिनांक: 22 (चैत्र), हिजरी साल : 1442, महीना : शब्बान, तारीख: 29, सूर्योदय: प्रात: 6.07 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.50 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: रेवती (पूर्व दोपहर 11.29 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अश्विनी, योग: वैधृति (बाद दोपहर 2.27 तक) तथा तदोपरांत योग विष्कुंभ, चंद्रमा: मीन राशि पर (पूर्व दोपहर 11.29 तक) तथा तदोपरांत मेष राशि पर प्रवेश करेगा, पंचक रहेगी (पूर्व दोपहर 11.29 तक), पूर्व दोपहर 11.29 तक जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की तथा उसके बाद अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी, दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल:  प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : चैत्र (सोमवती) अमावस (प्रात: 8.01 तक जालंधर टाइम), विक्रमी संवत 2077 समाप्त, कुंभ महापर्व (हरिद्वार) का दूसरा शाही स्नान मेला सोमवती अमावस (श्री प्रयाग राज)।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य मीन में
चंद्रमा मीन में
मंगल वृष में
बुध मीन में
गुरु कुंभ में
शुक्र मेष में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising