आज का पंचांग- 3 अप्रैल, 2021

Saturday, Apr 03, 2021 - 08:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

3 अप्रैल, 2021 शनिवार चैत्र कृष्ण तिथि सप्तमी (3-4 मध्य रात 4.13 तक) तथा तदोपरांत तिथि अष्टमी

विक्रमी सम्वत् : 2077, चैत्र प्रविष्टे 21, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1943, दिनांक: 13 (चैत्र), हिजरी साल : 1442, महीना : शब्बान, तारीख: 20, सूर्योदय: प्रात: 6.18 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.44 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: मूला (3-4 मध्य रात 2.39 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा, योग: वरियान (रात 8.58 तक) तथा तदोपरांत योग परिध, चंद्रमा: धनु राशि पर (पूरा दिन-रात), 3-4 मध्य रात 2.39 तक जन्मे बच्चे को मूला नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा रहेगी (सायं 5.06 तक), दिशा शूल:  पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल:  प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: शीतला सप्तमी।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य मीन में
चंद्रमा धन में
मंगल वृष में
बुध मीन में
गुरु मकर में
शुक्र मीन में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में


 

Niyati Bhandari

Advertising