आज का पंचांग- 2 अप्रैल, 2021

Friday, Apr 02, 2021 - 08:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

2 अप्रैल, 2021 शुक्रवार चैत्र कृष्ण तिथि पंचमी (प्रात: 8.16 तक) तथा तदोपरांत तिथि षष्ठी (जो क्षय हो गई है)

विक्रमी सम्वत् : 2077, चैत्र प्रविष्टे 20,  राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1943, दिनांक: 12 (चैत्र), हिजरी साल : 1442, महीना : शब्बान, तारीख: 19, सूर्योदय: प्रात: 6.19 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.44 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: ज्येष्ठा (2-3 मध्य रात 3.44 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मूला, योग: व्यतिपात (रात 11.39 तक) तथा तदोपरांत योग वरियान, चंद्रमा: वृश्चिक राशि पर (2-3 मध्य रात 3.44 तक) तथा तदोपरांत धनु राशि पर प्रवेश करेगा, 2-3 मध्य रात 3.44 तक जन्मे बच्चे को ज्येष्ठा नक्षत्र की तथा उसके बाद मूला नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा शुरू होगी (3 अप्रैल प्रात: 5.59 पर), दिशा शूल: पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहूकाल:  प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : रंग पंचमी, मेला नवचंडी (मेरठ), प्रारंभ मेला श्री गुरु राम राय (देहरादून), गुड फ्राईडे (क्रिश्चियन), एकनाथ षष्ठी।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य मीन में
चंद्रमा वृश्चिक में
मंगल वृष में
बुध मीन में
गुरु मकर में
शुक्र मीन में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में


    

Niyati Bhandari

Advertising