आज का पंचांग- 15 फरवरी, 2021

Monday, Feb 15, 2021 - 06:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

15 फरवरी, 2021 सोमवार माघ शुक्ल तिथि चतुर्थी (15-16 मध्य रात 3.38 तक) तथा तदोपरांत तिथि पंचमी

विक्रमी सम्वत् : 2077, फाल्गुन प्रविष्टे 4, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1942, दिनांक: 26 (माघ), हिजरी साल : 1442, महीना : रजब, तारीख: 2, सूर्योदय: प्रात: 7.13 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.11 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद (सायं 6.29 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र रेवती,  योग: साध्य (15-16 मध्य रात 1.18 तक) तथा तदोपरांत योग शुभ, चंद्रमा: मीन राशि पर  (पूरा दिन-रात), पंचक लगी रहेगी (पूरा-दिन रात) सायं 6.29 के उपरांत जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा रहेगी (बाद दोपहर 2.49 से लेकर 15-16 मध्य रात तक 3.38 तक)। दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान  दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : श्री गणेश तिल चतुर्थी, वरद चतुर्थी, कुंद चतुर्थी, श्री सिद्धि विनायक चतुर्थी व्रत।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य कुंभ में
चंद्रमा मीन में
मंगल मेष में
बुध मकर में
गुरु मकर में
शुक्र मकर में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising