आज का पंचांग- 14 फरवरी, 2021

Sunday, Feb 14, 2021 - 07:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

14 फरवरी, 2021 रविवार माघ शुक्ल तिथि तृतीया (14-15 मध्य रात दो बजे तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्थी

विक्रमी सम्वत् : 2077, फाल्गुन प्रविष्टे 3, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1942, दिनांक: 25 (माघ), हिजरी साल : 1442, महीना : रजब, तारीख: 1, सूर्योदय: प्रात: 7.14 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.10 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद (सायं 4.33 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद, योग: सिद्ध (14-15 मध्य रात 1.11 तक) तथा तदोपरांत योग साध्य, चंद्रमा: कुंभ राशि पर (प्रात: 10.09 तक) तथा तदोपरांत मीन राशि पर प्रवेश करेगा, पंचक लगी रहेगी (पूरा-दिन रात)। दिशा शूल : पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहूकाल: सायं साढ़े चार से छह बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : गौरी तृतीया व्रत, वैलेंटाइन्स-डे, रजब (मुस्लिम) महीना तथा उर्स मोइनुद्दीन चिश्ती (अजमेर) शुरू।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य कुंभ में
चंद्रमा कुंभ में
मंगल मेष में
बुध मकर में
गुरु मकर में
शुक्र मकर में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising