आज का पंचांग- 7 फरवरी, 2021

Sunday, Feb 07, 2021 - 07:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

7 फरवरी, 2021 रविवार माघ कृष्ण तिथि एकादशी (7-8 मध्य रात 4.48 तक) तथा तदोपरांत तिथि द्वादशी

विक्रमी सम्वत् : 2077, माघ प्रविष्टे 25, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1942, दिनांक: 18 (माघ), हिजरी साल : 1442, महीना : जमादि-उल्सानी, तारीख: 24, सूर्योदय: प्रात: 7.20 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.04 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: ज्येष्ठा (सायं 4.15 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मूला, योग: व्याघात (दोपहर 2 बजे तक) तथा तदोपरांत योग हर्षण, चंद्रमा:  वृश्चिक राशि पर (सायं 4.15 तक) तथा तदोपरांत धनु राशि पर प्रवेश करेगा, सायं 4.15 तक जन्मे बच्चे को ज्येष्ठा नक्षत्र की तथा तदोपरांत मूला नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल : पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहूकाल: सायं साढ़े चार से छह बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : षट्तिला एकादशी व्रत।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य मकर में
चंद्रमा वृश्चिक में
मंगल मेष में
बुध मकर में
गुरु मकर में
शुक्र मकर में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

 

Niyati Bhandari

Advertising