आज का पंचांग- 12 जनवरी, 2021

Tuesday, Jan 12, 2021 - 06:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

12 जनवरी, 2021 मंगलवार पौष कृष्ण तिथि चतुर्दशी (दोपहर 12.23 तक) तथा तदोपरांत तिथि अमावस

विक्रमी सम्वत् : 2077, पौष: प्रविष्टे 29, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1942, दिनांक: 22 (पौष), हिजरी साल : 1442, महीना : जमादि-उल-अव्वल, तारीख: 27, सूर्योदय: प्रात: 7.31 बजे, सूर्यास्त: सायं 5.41 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: मूला ( प्रात: 7.38 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा, योग: व्याघात (12-13 मध्य रात 2.47 तक) तथा तदोपरांत योग हर्षण, चंद्रमा: धनु राशि पर (पूरा दिन-रात), प्रात: 7.38 तक जन्मे बच्चे को मूला नक्षत्र की पूजा लगेगी, दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहूकाल: बाद दोपहर 3.00 से 4.30 बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : अमावस (दोपहर 12.23 के उपरांत- पितृ कार्येषु तथा तर्पणादि के लिए), स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस।


सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य धनु में
चंद्रमा धनु में
मंगल मेष में
बुध मकर में
गुरु मकर में
शुक्र धनु में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising