आज का पंचांग- 11 जनवरी, 2021

Monday, Jan 11, 2021 - 07:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

11 जनवरी, 2021 सोमवार पौष कृष्ण तिथि त्रयोदशी (बाद दोपहर 2.33 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्दशी

विक्रमी सम्वत् : 2077, पौष: प्रविष्टे 28, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1942, दिनांक: 21 (पौष), हिजरी साल : 1442, महीना : जमादि-उल-अव्वल, तारीख: 26, सूर्योदय: प्रात: 7.32 बजे, सूर्यास्त: सायं 5.40 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: ज्येष्ठा ( प्रात: 9.09 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मूला, योग: वृद्धि ( प्रात: 8.40 तक) तथा तदोपरांत योग धु्रव, चंद्रमा: वृश्चिक राशि पर (प्रात: 9.09 तक) तथा तदोपरांत धन राशि पर प्रवेश करेगा, प्रात: 9.09 तक जन्मे बच्चे को ज्येष्ठा नक्षत्र की तथा उसके बाद मूला नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा रहेगी (बाद दोपहर 2.33 से लेकर 11-12 मध्य रात 1.29 तक)। दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : मासिक शिवरात्रि व्रत, श्री लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि ।

   
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य धनु में
चंद्रमा वृश्चिक में
मंगल मेष में
बुध मकर में
गुरु मकर में
शुक्र धनु में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising