आज का पंचांग- 3 दिसंबर, 2020

Thursday, Dec 03, 2020 - 07:25 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

3 दिसम्बर, 2020 गुरुवार मार्गशीर्ष कृष्ण तिथि तृतीया (सायं 7.27 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्थी

विक्रमी सम्वत् : 2077, मार्गशीर्ष प्रविष्टे: 19, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1942, दिनांक: 12 (मार्गशीर्ष), हिजरी साल : 1442, महीना : रबि-उल्सानी, तारीख: 17, सूर्योदय: प्रात: 7.15 बजे, सूर्यास्त: सायं 5.20 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: आद्र्रा (दोपहर 12.21 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पुनर्वसु, योग: शुभ (पूर्व दोपहर 11.01 तक) तथा तदोपरांत योग शुक्ल, चंद्रमा: मिथुन राशि पर (पूरा दिन-रात), भद्रा रहेगी (सायं 7.27 तक), दिशा शूल : दक्षिण एवं आग्नेय दिशा के लिए, राहू काल: दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : सौभाग्य सुंदरी व्रत, श्री गणेश चतुर्थी व्रत, डा. राजेंद्र प्रसाद जयंती।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य वृश्चिक में
चंद्रमा मिथुन में
मंगल मीन में
बुध वृश्चिक में
गुरु मकर में
शुक्र तुला में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising