आज का पंचांग- 17 नवंबर, 2020

Tuesday, Nov 17, 2020 - 07:48 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

17 नवम्बर, 2020 मंगलवार कार्तिक शुक्ल तिथि तृतीया (17-18 मध्य रात 1.18 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्थी

विक्रमी सम्वत् : 2077, मार्गशीर्ष प्रविष्टे: 3, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1942, दिनांक: 26 (कार्तिक), हिजरी साल : 1442, महीना : रबि-उल्सानी, तारीख: 1, सूर्योदय: प्रात: 7.01 बजे, सूर्यास्त: सायं 5.24 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: ज्येष्ठा (दोपहर 12.22 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मूला, योग: सुकर्मा (बाद दोपहर 3.36 तक) तथा तदोपरांत योग धृति, चंद्रमा: वृश्चिक राशि पर (दोपहर 12.22 तक) तथा तदोपरांत धनु राशि पर प्रवेश करेगा, दोपहर 12.22 तक जन्मे बच्चे को ज्येष्ठा नक्षत्र की तथा उसके उपरांत मूला नक्षत्र की पूजा लगेगी, दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहू काल: बाद दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : रबि उल्सानी (मुस्लिम) महीना शुरू, लाला लाजपत राय बलिदान दिवस।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य वृश्चिक में
चंद्रमा वृश्चिक में
मंगल मीन में
बुध तुला में
गुरु धनु में
शुक्र तुला में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में


 

 

Niyati Bhandari

Advertising