आज का पंचांग- 10 नवंबर, 2020

Tuesday, Nov 10, 2020 - 07:22 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

10 नवम्बर, 2020 मंगलवार कार्तिक कृष्ण तिथि दशमी (10-11 मध्य रात 3.23 तक) तथा तदोपरांत तिथि एकादशी

विक्रमी सम्वत् : 2077, कार्तिक प्रविष्टे : 25, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1942, दिनांक: 19  (कार्तिक), हिजरी साल : 1442, महीना : रबि-उल-अव्वल, तारीख: 23, सूर्योदय: प्रात: 6.55 बजे, सूर्यास्त: सायं 5.28 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: मघा (प्रात: 7.56 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वा फाल्गुणी, योग: ऐन्द्र (रात 10.44 तक) तथा तदोपरांत योग वैधृति, चंद्रमा:  सिंह राशि पर (पूरा दिन-रात), प्रात: 7.56 तक जन्मे बच्चे को मघा नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा रहेगी (सायं 4.26 से लेकर 10-11 मध्य रात 3.23 तक), दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहू काल: बाद दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : भंडारा श्री हरिओम जी (माणकपुर)।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य तुला में
चंद्रमा सिंह में
मंगल मीन में
बुध तुला में
गुरु धनु में
शुक्र कन्या में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

 

Niyati Bhandari

Advertising